फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many people injured in road accidents

Ghazipur News: सड़क हादसाें में कई लोग घायल

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Many people injured in road accidents
सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अमौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद सड़क पर टहल रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर चालक सहित तीन लोगों को बाहर निकाला। घायल अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। बिहार के चौसा गोला निवासी बबन सिंह ने बताया कि वह किसी काम से आए हुए थे। दिलदारनगर देवल मुख्य मार्ग से बिहार प्रांत के चौथा जा रहे थे। संवाद


लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव के सामने रविवार को ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में पिता की गोद में बैठा मासूम घायल हो गया। वहीं, चालक को हल्की चोट आई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक और मासूम को घर भेज दिया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव निवासी परमेश्वर राय परिजनों के साथ बोलेरो से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहे थे। विपरित दिशा से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से धक्का मार दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पिता की गोद में बैठे लवकुश (4) शीशे की चोट से घायल हो गया। इधर ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने चालक और मासूम को उपचार के बाद घर भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों वाहन मालिक आपस में समझौता कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed