फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many jump in Jangipur unabashed war

जंगीपुर की जंग में कूदेंगे कई धुरंधर

Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Many jump in Jangipur unabashed war
चुनाव - फोटो : Bureau
जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद विभिन्न पार्टियों के दावेदार टिकट के प्रयास में जुट गए हैं। यह सीट पंचायत राज मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर सपा से दिवंगत मंत्री कैलाश यादव की पत्नी किसमती देवी चुनाव लड़ सकती हैं। इस बात का संकेत उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र यादव ने भी दिये हैं।
विज्ञापन


पंचायत राज मंत्री के त्रयोदशाह में हिस्सा लेने आए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट किया था कि जंगीपुर के उपचुनाव में अगर कैलाश यादव के परिवार को कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे मौका दिया जाएगा। भाजपा से मजबूत प्रत्याशी की तलाश की जा रही है जबकि बसपा ने मैदान में नहीं कूदने की मंशा जताई है। कांग्रेस और कौमी एकता दल ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


बीते फरवरी में अचानक तबीयत खराब होने के बाद पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का निधन हो गया था। वह जंगीपुर विधान सभा केपहले विधायक थे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले कैलाश यादव को पंचायत राज मंत्रालय दिया गया था और उन्होंने कुशलता के साथ पंचायत चुनाव संपन्न कराया था। 2012 के विधान सभा चुनाव में कैलाश यादव 72208 और उनके प्रतिद्वंदवी से बसपा प्रत्याशी मनीष पांडेय को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। भाजपा जंगीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारने के प्रयास में है। इसके लिए किसी ऐसे कद्दावर नेता की तलाश की जा रही है तो चुनाव लड़ने में सक्षम होने के साथ ही सपा प्रत्याशी से मुकाबला करने के योग्य हो।


विधानसभा 2012 के आम चुनावों में देखा जाए तो सामाजिक समीकरण के  तहत ही स्थानीय प्रत्याशी को दरकिनार कर एक चर्चित भोजपुरी कलाकार प्रत्याशी लाया गया था, जिसने पर्चा दाखिला के अंतिम समय से एक दिन पूर्व चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। ऐसी स्थिति में रमेश सिंह पप्पू के लिए आनन फानन में हेलीकॉप्टर से सिंबल लाकर पर्चा भरवाया गया था। फिलहाल रमेश सिंह पप्पू के साथ कुछ अन्य नेता दावेदारी की तैयारी में हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी जंगीपुर में मजबूत व संघर्षशील नेता को प्रत्याशी को घोषित करेगी। उधर, पार्टी के लोगों की मानें तो जंगीपुर का उपचुनाव बसपा नहीं लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed