Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother molested; disabled son beaten for protesting and forced to lick up spit

Ghazipur News: मां से छेड़खानी, विरोध करने पर दिव्यांग बेटे को पीटा, चटवाया थूक

Mon, 23 Nov 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mother molested; disabled son beaten for protesting and forced to lick up spit
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर दिव्यांग बेटे की पिटाई कर थूक चटवाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलस दबिश दे रही है, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

शादियाबाद थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बीते 20 नवंबर की रात करीब करीब नौ बजे गांव का ही समरजीत उर्फ छोटू पांडेय पहुंचा। वह शराब के नशे में था। आरोपी छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती पर उतारू हो गया। आवाज सुनकर पीड़िता का दोनों पैरों से दिव्यांग बेटा आ गया। मना करने के साथ विरोध करने लगा। इस पर आरोपी समरजीत ने दिव्यांग बेटे की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद थूक कर दिव्यांग बेटे से चटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं। यहीं नहीं बराबर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते आरोपी भाग गया।

थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर समरजीत उर्फ छोटू पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed