फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many acres of paddy crop submerged due to breaking of Gahmar Rajwaha

Ghazipur News: गहमर रजवाहा के टूटने से कई एकड़ धान की फसल जलमग्न

Sat, 29 Jul 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Many acres of paddy crop submerged due to breaking of Gahmar Rajwaha
जमानिया। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात गहमर रजबाहा के टूटने के कारण कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर को बंद करके बांधने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों की मांग के अनुरूप पूरी क्षमता से चल रही गहमर रजबाहा की पटरी बहादुरपुर गांव के पास अचानक रात में टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई। इससे फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया। सूचना पर सिंचाई विभाग ने तत्परता दिखाते हुए नहर को बंद कर पटरी का मरम्मत शुरु करा दिया। संवाद
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गहमर रजबाहा टूटने की सूचना मिली थी। जिस पर विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और फौरी तौर पर रजबाहा के पटरी की मरम्मत कर दी गई है। पटरी को और भी मजबूत करने के लिए कल कार्य किया जाएगा। मरम्मत के दौरान नहर करीब 2 से 3 घंटे बंद रही। जिसके बाद नहर को किसानों की मांग को लेकर पुनः चालू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed