फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many accidents happened, many people were injured, one died

Ghazipur News: हादसे हुए तमाम, कई लोग घायल, एक की गई जान

Wed, 30 Nov 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Many accidents happened, many people were injured, one died
जिले में पिछले 24 घंटों में हुए कई हादसों में बाइक सवार युवक की मैजिक की टक्कर से मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर स्कूल के पास वाराणसी- गाजीपुर मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित मैजिक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। मृतक के पट्टेदारी में शादी की तैयारियां चल रही थी। हल्दी के रस्म में सभी लोग जुटे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही खुशियां मातम में फैल गई।
विज्ञापन

रद्दीपुर गांव निवासी अमर यादव (18) अपने मित्र विशाल यादव (16) के साथ बाइक से कहीं गया था। वह नसीरपुर पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर सैदपुर की तरफ जा रहा था। इधर बासूपुर स्कूल के गाजीपुर की ओर से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी । जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक मैजिक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजवाने के साथ परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते सीएचसी सैदपुर पहुंच गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर अमर यादव को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिता शिवचरण सहित परिवार के अन्य सदस्यों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मैजिक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई- बहन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कालेज के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार युवक और उसकी मौसेरी बहन घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी इरफान खां (18) अपनी मौसेरी बहन आशिया (12) को बाइक पर बैठाकर मुहम्मदाबाद से अपने गांव शेरपुर जा रहा था। भरौली की तरफ से लाल बालू लेकर गाजीपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने इंटर कालेज तिराहे के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई- बहन घायल हो गए जबकि चालक ट्रक लेकर भाग गया ।
हादसे में मोटर साइकिल सड़क पर गिर गई और सवार इरफान के दाहिने पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और आशिया दूर जा गिरी, जहां उसे काफी चोट आई। शाहनिंदा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर स्थानीय ट्रामा सेंटर पर घायलों को भेजा। जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में पांच घायल
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
बारा/गहमर संवाददाता के अनुसार गहमर गांव के अजीत सिंह (38) खेत में सिंचाई कर रहे थे। वह खेत के पास बने गड्ढे से पानी निकालने के लिए लगाए गए मोटर को देखने जा रहे थे। इसी दौरान बारा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ईदगाह के पास टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजनों उन्हें सीएचसी भदौरा लाए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद ने बताया कि घायल युवक के पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
वहीं दूसरे हादसे में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद मरदह मार्ग स्थित खोजवा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार इंटरमीडिएट की छात्राओं निधि और पूजा को टक्कर मार दी। पूजा घास पर गिर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। जबकि दूसरी छात्रा निधि की साइकिल से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में छात्रा निधि और बाइक सवार किशोर राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से तत्काल मऊ अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं एक अन्य हादसे में गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी हरिश्चंद्र राम (40) गांव के ही दीपक कुमार (18) के साथ बाइक से देवैथा गांव जा रहे थे। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव स्थित स्टेडियम के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जब तक यह कुछ समझ पाते तब-तक पीछे से आ रही तीसरी बाइक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरिश्चंद्र राम की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चिकित्सक हारून अहमद ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed