{"_id":"6a00d99fc1ab58ecac0f52dd","slug":"mangru-was-returning-home-from-chennai-his-wife-and-daughters-were-waiting-for-him-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-152187-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चेन्नई से घर आ रहे थे मंगरू इंतजार कर थीं पत्नी व बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चेन्नई से घर आ रहे थे मंगरू इंतजार कर थीं पत्नी व बेटियां
विज्ञापन
जमानिया के चौधरी मोहल्ले में बच्चों को गोद में लेकर रोती बिलखती मंगरू चौधरी की पत्नी सोनी को सं
- फोटो : दुकानदार
जमानिया। घर की आर्थिक स्थिति को देख 12 दिन पूर्व चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू चौधरी मछली पकड़ने का काम करने के लिए बीते 26 अप्रैल को चेन्नई के लिए रवाना हुआ था। हालांकि घर पर भी वह गंगा में मछली पकड़कर जीविकाेपार्जन करते थे।
चेन्नई में काम पसंद न आने पर आठ मई को ट्रेन से जमानिया घर के लिए रवाना हुए थे। घर पर पत्नी और दो बेटियां मंगरू का इंतजार कर रहीं थीं। तभी रविवार को ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गोली मारकर हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।
चौधरी मोहल्ला निवासी अर्जुन चौधरी ने बताया कि दो भाइयों में मंगरू चौधरी छोटे थे। चेन्नई में रिश्तेदार व मोहल्ले के अधिक लोग रहकर काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मंगरू चौधरी भी बीते 26 अप्रैल को चेन्नई गए थे। वहां भी मछली पकड़ने के कार्य के लिए गए थे। वहां छोटे भाई मंगरू चौधरी को काम नहीं ठीक लगा तो वह बीते आठ मई को ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 7.30 बजे पीडीडीयू स्टेशन पर उतरने के बाद ताड़ीघाट पैसेंजर से जमानिया आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सभासद राजाबाबू चौधरी आए और मोबाइल पर मृत भाई का चेहरा दिखाकर शिनाख्त कराया। यह कहकर बड़े भाई अर्जुन चौधरी बिलख पड़े।