{"_id":"5e95c4238ebc3e711b48a2ae","slug":"man-killed-in-ghazipur-with-sharp-weapon-dead-body-found-in-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, कब्रिस्तान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, कब्रिस्तान में मिला शव
Tue, 14 Apr 2020 07:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
1
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के जोलबगिया कब्रिस्तान के पश्चिम स्थित खेत में मंगलवार को धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया युवक का शव मिला। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
लारपुर गांव निवासी दिनेश दुबे का पुत्र प्रदीप दुबे (28) सोमवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजनों ने गांव में इधर-उधर उसकी तलाश करने के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जोलबगिया कब्रिस्तान के पश्चिम स्थित खेत में उसका शव देखा। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंच गए। प्रदीप के गले पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सीओ सैदपुर महिपाल पाठक मौके पर पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रदीप दो भाइयों में छोटा था। दो बहनें रजनी एवं प्रीति दुबे की शादी हो चुकी है। प्रदीप वाराणसी के पड़ाव स्थित गेहूं गोदाम में नौकरी करता था और जो तीन दिनों पूर्व घर आया था। पिता दिनेश दुबे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।