{"_id":"65db44b8b341f8ba2809373f","slug":"man-dies-with-many-goats-hit-speeding-scorpio-fir-registered-in-azamgarh-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो की टक्कर से पशुपालक समेत चार बकरियों की मौत, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो की टक्कर से पशुपालक समेत चार बकरियों की मौत, एफआईआर दर्ज
Sun, 25 Feb 2024 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:17 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर के सहेड़ी में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक स्कॉपियो सड़क किनारे जा रहे पशुपालक को जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला। इस दौरान जहां पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, चार बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी स्थित एक ढाबा के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से एक पशुपालक की मौत हो गई। वहीं चार बकरियों की भी मौत हो गई। इधर नौ बकरियां घायल हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसम्ही कला गांव निवासी रामराज पाल (58) घर से गांव के ही सुभाष पाल के साथ बकरी चराने के लिए सहेड़ी गांव की तरफ गए थे। वह बकरी चराकर वापस आ रहे थे। सहेड़ी हाइवे स्थित ढाबा के पास वाराणसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो मैजिक में टक्कर मार कर रामराज पाल को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में पशु पालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चार बकरियों की भी मौत हो गईं। नौ बकरी घायल हो गईं। मृतक दो भाई में बड़े थे।
इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद पाल ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।