{"_id":"6a46c1595825c17b3f011e12","slug":"man-accused-of-strangling-dasu-banvasi-to-death-arrested-in-an-encounter-after-five-months-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155280-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दासु बनवासी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी पांच महीने बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दासु बनवासी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी पांच महीने बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकंदरपुर-बबुरहनी मार्ग स्थित गांगी नदी पुल के पास मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी नगीना बनवा
औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले पांच महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गीना बनवासी (49) को बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर में दर्ज दासु बनवासी हत्याकांड में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी नगीना बनवासी सिकंदरपुर-बबुरहनी मार्ग से गांगी नदी पुल की ओर आने वाला है।
पुलिस ने गांगी नदी पुल के पास घेराबंदी की। सीओ के अनुसार, आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, इसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। आरोपी नगीना बनवासी (49) है। वह मूल रूप से बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव का निवासी है और वर्तमान में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि नगीना बनवासी 10 फरवरी को सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी स्थित गांगी नदी के पुराने पुल के पास शादियाबाद थाना क्षेत्र के बसेवां गांव निवासी दासु बनवासी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।