{"_id":"61cdf7e0de74ee7afd6f1305","slug":"make-your-block-motivational-with-mutual-coordination-ghazipur-news-vns6308904143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सहयोग से अपने ब्लाक और जिले को बनाएं प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सहयोग से अपने ब्लाक और जिले को बनाएं प्रेरक
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष,ग्राम प्रधान एवं सचिव के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्टाल का अवल
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कालेज सुहवल के सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, सचिव एवं प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य सोमारू प्रधान ने कहा कि ग्राम प्रधान, सचिव और प्रधानाध्यापक आपसी तालमेल से बेहतर कार्य कर अपने ब्लाक को प्रेरक बनाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य सोमारू प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर अशोक कुमार ने किया। मदन यादव ने कहा कि स्कूल किसी भी गांव का हृदय होता है जिसे सजाने एवं संवारने का काम ग्राम प्रधान का है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि रेवतीपुर को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए ग्राम प्रधान, सचिव एवं शिक्षक अपना योगदान देकर महती भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कृष्णकुमार सिंह, एआरपी संत कुमार, जयप्रकाश, डायट प्रवक्ता हरिओम, सर्वेश राय, प्रीति सिंह, विजयेंद्र सिंह, बीईओ बिरनो अविनाश राय, नगर क्षेत्र महेंद्र सिंह, करंडा रमेश श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, पारस यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता कालेज के प्रवक्ता जीवेश सिंह एवं संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।
कंपोजिट विद्यालय मरदह पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कासिमाबाद के उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने की। उन्होंने विद्यालय के बच्चों की तरफ से लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए प्रदेश सरकार बहुत ही गंभीर है। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम यादव ने कहा कि शासन की मंशा को पूरा करने के लिए एक साथ मिलकर प्रयास करेंगे जिससे विद्यालयों का कायाकल्प हो सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार यादव, बीसीपीएम मो. रियाज सुल्तान, विद्युत प्रकाश, रविंद्र मौर्या, रामप्रवेश, राजीव सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, आनंद प्रकाश यादव, माया सिंह, सुमन सिंह, राजेश चौबे, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मरदह ज्योत्सना पटवा ने तथा कार्यक्रम संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
(फोटो भी)