फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Main Accused in Murder Case, Carrying a 50,000 Reward, Arrested

Ghazipur News: हत्या का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Main Accused in Murder Case, Carrying a 50,000 Reward, Arrested
गंगौली/कासिमाबाद। क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन से सोमवार की सुबह लखनऊ एसटीएफ व सर्विलांस टीम ने दीपक राजभर हत्याकांड के मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी संदेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पांच महीने से फरार था। प्रभारी कोतवाल सुरेश यादव ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान के नेतृत्व टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तिराहे पर धरवार कला गांव के पास संदिग्धों की जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तिराहे पर मौजूद हत्यारोपी व 50 हजार के इनामी करंडा थाना के मल्लाह पुरवा निवासी संदेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। 11 जनवरी की शाम 5.30 बजे बेलसड़ी निवासी दीपक राजभर की नकाबपोश हत्यारों ने गोली मारकर हत्याकर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी संदेश चौधरी की तलाश में जुटी थी। प्रभारी कोतवाल सुरेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed