फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahashivratri: Shiva Barat took place with great pomp in Ghazipur

महाशिवरात्रि: गाजीपुर में धूमधाम से निकाली शिव बरात

Thu, 11 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Shiva Barat took place with great pomp in Ghazipur
गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर विभिन्न क्षेत्रों में शिव बरात निकाली गई। इसमें शामिल लोग शिव भक्ति के गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान ऐहतियातन सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : शिव बरात नगर के शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरु होकर शैव टोला, छत्तरधारी मोड़, सदर रोड, हाटा रोड, यूसुफपुर फाटक, फल मंडी, इलाहाबाद बैंक रोड, तहसील तिराहा, वकील बाड़ी, अग्रवाल टोली, शाहनिंदा होते हुए महादेवा शिव मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान शिव अपने गणों सहित बैलगाड़ी पर सवार होकर चल रहे थे। साथ में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, नारद जी, गणेश जी, ब्रह्मा जी आदि की झांकी थी। शिव मंदिर पर भगवान भोले शंकर के विवाह का कार्यक्रम हुं। बरात में शामिल युवक बैंडबाजों एवं डीजे की धुन पर शिव भक्ति के गीतों पर नाचते, गाते और मस्ती में झूमते हुए चल रहे थे। शिव बरात में रामबहादुर तिवारी, मुरलीधर पाठक, सौदागर पांडेय, दिनेश अग्रवाल, दिनेश वर्मा, राकेश राय चुन्नू, ओमप्रकाश गिरि, गणेश गुप्ता, तुंगनाथ खरवार, सुरेश यादव, धर्मचंद चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

शादियाबाद : स्थानीय कस्बा में भूमिधरिया साधु के मंदिर से शिव बरात निकाली गई। बरात में शामिल भक्त बैंडबाजा की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह बरात के लिए स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई थी। बरात कस्बा कोइरी, पुरानी बाजार, थाना चौराहा, दुर्गा चौक होते हुए राम जानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। सुहवल संवाददाता के अनुसार शिव बरात क्षेत्र के सुहवल, मेदिनीपुर, ढढ़नी, मलसा, भगीरथपुर, पटकनिया आदि गांव में हर प्रमुख मार्ग से गुजरी। एहतियातन प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी पुलिस कर्मियों के साथ चक्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबिहा : लठ्ठूडीह स्थित शिव मंदिर से शिव बरात, शोभायात्रा निकाली गई और मेले का आयोजन भी किया गया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार पुरानीगंज स्थित विजय राघव संगत कुटी से शिव बरात की झांकी निकाली गई। पारंपरिक मार्गो से होते हुए स्थानीय मां चंडी धाम परिसर पहुंचने के बाद परंपरा अनुसार महिलाओं ने मंगल गीतों के बीच भगवान भोलेनाथ के स्वरूप का परछन किया। इसके बाद पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया। झांकी के साथ पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दुबे अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed