फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahadeva paved pier to pier 10 million given by MP

महादेवा घाट पर पक्का घाट के लिये सांसद ने दिए 10 लाख

Wed, 01 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahadeva paved pier to pier 10 million given by MP
सांसद - फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद प्राचीन शिव मन्दिर महादेवा स्थित पोखरे की जनसहयोग से हो रही खुदाई एवं समतलीकरण कार्य का मंगलवार को अवलोकन करने बलिया के सांसद भरत सिंह पहुंचे। उन्होंने पोखरे पर पक्का घाट बनाने के लिये अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने प्राचीन शिव मन्दिर के पास स्थित पोखरे का सुंदरीकरण करने के लिये उसमें श्रमदान कर रहे लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की व्यस्त एवं भागदौड़ की जिंदगी में कुछ समय निकालकर श्रमदान करने वाले लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उसके बाद बैजलपुर गांव में चौपाल लगाकर सांसद भरत सिंह ने केन्द्र सरकार की ओर से आम जन के लिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


जन चौपाल के बाद सांसद भरत सिंह ने भांवरकोल विकास खंड के पखनपुरा गांव में जाकर पिछले दिनों चक्रवात से मृत राजभर परिवार के लोगों को सांत्वना एवं 5 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा नेता विरेन्द्र राय, प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेश राय बागी, दिनेश वर्मा, हनुमान कुशवाहा, राजेन्द्र निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहवल क्षेत्र के नगदीलपुर गांव में जन चौपाल में मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने सरकार  महत्वपूर्ण योजनाओं की चर्चा की। चौपाल में मुख्य रूप से लल्लू राय, विवेक शर्मा, महेश चौधरी, कुश सिंह, भुआलू सिंह, मनोज राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बद्री यादव एवं संचालन  कृष्णानंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed