फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Madrasa Education Council board exam from today

Ghazipur News: मदरसे शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज से, 14 केंद्रों पर बैठेंगे 3458 परीक्षार्थी

Tue, 13 Feb 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Education Council board exam from today
मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू है। इसमें 3458 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनके लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सचल दलों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार की परीक्षा में इन कक्षाओं के 3458 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सेकेंड्री के 1809, सीनियर सेकेंड्री के 497, कामिल के 851 व फाजिल के 301 छात्र-छात्राएं हैं। 21 फरवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए इस बार 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसे दो पाली में कराया जा रहा है। पहली पाली सुबह आठ से 11 व दूसरी पाली दिन में दो से पांच बजे तक कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए छह सचल दस्ते का गठन किया गया है। हर दल में तीन सदस्य होंगे। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके साथ ही वेबकास्टिंग भी होगी। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरा कर ली गई हैं।

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed