फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Made drone and airplane and flew it, won applause

Ghazipur News: ड्रोन और हवाई जहाज बनाकर उड़ाया, लूटी वाहवाही

Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Made drone and airplane and flew it, won applause
जंगीपुर। नेवादा ग्राम स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ सौम्या पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बाल मेले में बच्चों ने स्वादिष्ट पकवानों के स्टाल लगाए थे। वहीं, ड्रोन, सोलर सिस्टम एवं हवाई जहाज आदि बनाकर उड़ाया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्य कुमुद पुर्णेंदु ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सह निदेशक शैलेंद्र गुप्ता, प्रबंधक ममता गुप्ता, सह प्रबंधक सिद्दार्थ गुप्ता, रविप्रकाश मिश्रा, दीपक गुप्ता एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमृता सिंह एवं गीतांजली राय ने किया। अंत में विद्यालय के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed