फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Made aware by taking out a rally for the exercise of franchise

मताधिकार के प्रयोग के लिए रैली निकाल कर किया जागरूक

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Made aware by taking out a rally for the exercise of franchise
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय देवरिया से मंगलवार को रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विद्यालय से होते हुए गांव और कस्बों में गई। रैली के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल विद्यार्थी युवा शक्ति तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान, हम हैं जागरूक मतदाता, लोकतंत्र के भाग्य विधाता संबंधी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चितावनपटी से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों ने शपथ ली कि वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करेंगे और आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उधर, प्राथमिक विद्यालय मतसा में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। उन लोगों को मतदान की बारीकियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अनीता सिंह, संतोषी देवी, रीता, पुनीत पांडेय, जयप्रकाश कुशवाहा, प्रेमलता राय, राजेश, शुभम, नितिका, प्रवीण, शाइस्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed