{"_id":"6803f44350928fb2b004d3b7","slug":"maam-the-temple-land-has-been-encroached-upon-we-have-complained-many-times-but-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-131342-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मैम! मंदिर की जमीन पर कब्जा हो गया है, कई बार शिकायत की लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मैम! मंदिर की जमीन पर कब्जा हो गया है, कई बार शिकायत की लेकिन...
विज्ञापन
गाजीपुर/जमानिया। मैडम...! गांव के कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर ही कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
यह फरियाद शनिवार को जमानिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की जनसुनवाई के दौरान कालनपुर गांव निवासी बृजनाथ राम ने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से की। डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले की तहसीलों में कुल 289 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से 27 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। जमानिया तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने जनसुनवाई की।
यहां आए कुल 53 प्रार्थनापत्रों में से सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया तहसील में फहीपुर के जीतन यादव ने कहा कि खजुआ मौजा में मेरी जमीन है। बंटवारे के बाद भी भूमि जोतने नहीं दी जा रही। विपक्षियों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
दरौली के हरिनंदन सिंह ने कहा कि मेरी जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से करा लिया गया है।