फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   LPG distributors will be on 'No Money No Indent' protest today.

Ghazipur News: आज नो मनी नो इंडेंट आंदोलन पर रहेंगे एलपीजी वितरक

Wed, 05 Nov 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
LPG distributors will be on 'No Money No Indent' protest today.
गाजीपुर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (इंडिया) ने अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन में आंदोलन के तीसरे चरण की घोषणा की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बृहस्पतिवार को देशभर के वितरक किसी भी प्रकार का इंडेंट नहीं करेंगे और न ही तेल कंपनियों को कोई भुगतान करेंगे। इसे नो मनी, नो इंडेंट आंदोलन का नाम दिया गया है। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार द्वारा डिनोबा-स्टडी की सिफारिशों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट में वितरक सेवा शुल्क और होम डिलीवरी शुल्क 150 रुपये निर्धारित करने की अनुशंसा की गई थी। एसोसिएशन का कहना है कि यह मांग वर्ष 2005 में भोपाल अधिवेशन के दौरान पारित संकल्प के तहत भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजी गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने कहा कि सरकार की उदासीनता से देशभर के वितरकों में गहरा असंतोष है। यदि हमारी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होगा, जिससे पूरे देश में एलपीजी की सप्लाई बंद हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed