फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lover and girlfriend chased the young man, killed him with a rod

Ghazipur News: प्रेमी और प्रेमिका ने युवक को दौड़ाया, राॅड मारकर की हत्या

Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lover and girlfriend chased the young man, killed him with a rod
फोटो
विज्ञापन

-आशनाई के चक्कर में दिनदहाड़े हुई हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, युवती फरार
-वाराणसी की ओर से एक ही गाड़ी में बैठकर आ रहे थे तीनों, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर धामूपुर गांव के समीप सोमवार को दिन में 11 बजे युवक और युवती ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों ने घेरकर युवक को पकड़ लिया, जबकि युवती खेत के रास्ते भागने निकली। पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया गया है। हत्या की वजह आशनाई बताई जा रही है।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी मनीष यादव (25) गोशंदेपुर थाना करंडा गांव निवासी राजेश यादव और एक युवती के साथ सोमवार को स्कार्पियो से वाराणसी की ओर से आ रहा था। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के समीप दिन में 11 बजे गाड़ी को रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हुई। इसके बाद मनीष सिवान की तरफ भागने लगा और राजेश और युवती उसका पीछा करने लगे।
विज्ञापन

कुछ दूर गड्ढे में जाने पर दोनों ने गाड़ी में रखे रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भागने के लिए गाड़ी की तरफ बढ़े। इस दौरान खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। खुद को घिरता देख युवक गांव की तरफ भागा, जबकि युवती बाजरे की खेत में छिप गई। इधर लोगों ने युवक की पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई की और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युवती खेत के रास्ते भाग निकली। पुलिस ने युवक और स्कार्पियों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के चाचा राजेश यादव ने आरोपी युवक और युवती के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

--------
पहले एसपी सिटी फिर एसपी ने की आरोपी से पूछताछ
दिनदहा़ड़े हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ की। वहीं, एसपी ओमवीर सिंह भी दोपहर में पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और इसके बाद थाने पर आरोपी से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले का जल्द खुख ही कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed