फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Chitragupta's procession was taken out with flags and banners.

Ghazipur News: ध्वज पताकाओं के साथ निकाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta's procession was taken out with flags and banners.
शहर के उर्दूबाजार से निकलते भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में शामिल लोग। स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। भगवान चित्रगुप्त की जयंती एवं पूजनोत्सव बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के ऊर्दू स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से ध्वज पताकाओं के साथ भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर नारा लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न रास्तों से होते हुए यात्रा चित्रगुप्त मंदिर के पास नई सड़क पर जाकर समाप्त हुई। इसमें भगवान श्री चित्रगुप्त एवं भारत माता के साथ-साथ समाज के महापुरुषों की झांकी शामिल थी।शोभायात्रा में मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि मुल्क को बेहतर और समृद्ध बनाने में हमारे समाज ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। शोभायात्रा में डाॅ. अंजना श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेमकुमार श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, पप्पूलाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अल्का राज श्रीवास्तव, महिला संभाग की जिलाध्यक्ष डॉ. पूजा श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं। संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed