फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Looting of family members beaten

घरवालों को पीटकर की लूटपाट

Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
अमर उजाला ब्रयूराो, Updated Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Looting of family members beaten
शहर कोतवाली के सोहिलापुर गांव में बदमाशो द्वारा लूटपाट के बाद बिखरा सामान।
 शहर कोतवाली के सोहिलापुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने किराएदारों की बेरहमी से लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। इससे पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी सहित तीन को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नोनहरा थाना के सिरवल गांव निवासी प्रमोद राय का शहर कोतवाली के सोहिलापुर गांव में मकान है। प्रमोद राय और उनकी पत्नी मुहम्मदाबाद स्थित एक नर्सिंग होम में काम करते हैं, जिसके चलते वे सोहिलापुर स्थित मकान में नहीं रहते हैं। उनके मकान में बघोल गांव निवासी राजमिस्त्री सचिन बिंद (27) अपनी पत्नी अरमा (25) के साथ किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात सचिन के रिश्तेदार नंदगंज निवासी अजीत (16) एवं उसकी बहन करंडा थाना क्षेत्र के पचारा गांव की रीता बिंद एवं बिरनो के कहोतरी गांव की शनीचरी आई थी। रात में परिवार के लोग खाना खाकर छत पर सो रहे थे। 
विज्ञापन



इसी बीच रात में दुल्लहपुर क्षेत्र के एक ट्रैक्टर चालक सोनू आया और मकान का गेट खोलकर परिसर में ट्रैक्टर खड़ाकर गेट खुला छोड़ दिया। इसके बाद वह बरामदे में सो गया। रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश मकान में घुस गए। प्रमोद राय के बंद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी से सोने के कर्णफूल और कान की बाली निकाल लिया। आवाज सुनकर सो रहे लोग जग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। किराएदार सचिन ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र वहां पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राम किशोर भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। चिकित्सकों ने सचिन, उसकी पत्नी अरमा एवं शनीचरी की गंभीर हालत होने पर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मकान मालिक प्रमोद राय ने कोतवाली में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र का कहना है कि इस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed