यूपी: तमंचा के बल तीन नकाबपोश बदमाशों की लूट, शराब सेल्समैनों से लूटा कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार देर रात बदामशों ने एवं अंग्रेजी शराब के सेल्समैनों से तमंचे के दम पर कैश लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवरिया चट्टी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात छानबीन में जुट रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर घटना की मिलते बुधवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब के सेल्समैनों को मंगलवार की देर रात तमंचा से आतंकित कर नकाबपोश तीन लुटेरों ने 55 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, रेवरिया चट्टी स्थित देशी शराब की दुकान पर रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरे शराब खरीदने के बहाने दुकान के सेल्समैन जगदीश के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तमंचा सटाकर बिक्री के 25 हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया।
इसके बाद पास ही सटे अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन हवलदार यादव को तमंचा सटाकर जान मारने की धमकी देते 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद चाय पकौड़ी की दुकान बुजुर्ग महिला बगेसी यादव का मंगलसूत्र भी लूट कर फरार हो गए।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।