फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   loot

एएनएम से दिनदहाड़े एक लाख 90 हजार की लूट

Mon, 08 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
loot
मटेहू चट्टी पर दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद पीड़िता से पूछताछ करते थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। थाना क्षेत्र के मटेहू चट्टी पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एएनएम से एक लाख 90 हजार लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों को दबोचने के लिए वाहनों की जांच करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी निधि राय भदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम हैं। वह बैग में एक लाख 90 हजार और मरदह स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर सीएचसी भदौरा जा रही थी। मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और मटेहू चौकी से आगे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरे ओवरटेक करके स्कूटर में टंगा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। जबकि 50 हजार रुपये दूसरे जगह होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने के साथ लुटेरों को पकड़ने के लिए वाहनों की जांच शुरु की, लेकिन घंटों बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। कासिमाबाद के क्षेत्रधिकारी महिपाल पाठक ने मामले को संदिग्ध बताया। कहा कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed