फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lockdown: relief to the needy continues

लॉकडाउन: जारी है जरूरतमंदों को राहत देने कार्य

Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: relief to the needy continues
गाजीपुर। लॉकडाउन में खासकर रोज कमाने और खाने वालों के सामने पेट भरने का संकट खड़ा न हो, इसके लिए समाजसेवियों के साथ ही अन्य संगठनों की तरफ से राहत देने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। जरूरतमंदों में किसी ने खाना का पैकेट तो किसी ने खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं माता काली मंदिर ट्रस्ट के आपदा युवा वाहिनी के सदस्यों ने मुख्य ट्रस्टी वल्लभदास अग्रवाल के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद के बच्छलका पुरा, बैजलपुर, यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे रह रहे आदिवासी, दलित एवं मलिन बस्तियों में अमृतासन का वितरण किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, मुकेश मौजूद रहे। मां आदिशक्ति सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा चौकिया मोड़ बाजार से सटे सड़क किनारे रह रहे 53 निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया। वितरण का कार्य अध्यक्ष सुजीत सिंह, महासचिव संदीप वर्मा, धीरेंद्र कुशवाहा, सौरभ वर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार सलेमपुर बघांई में जिला पंचायत सदस्य चंदन यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि आदि की मौजूदगी में बुधवार को जरूरतमंदों में राशन एवं मास्क का वितरण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार शांति परिवार की तरफ से सिद्धेश्वर प्रसाद, शेषनाथ दुबे आदि लोगों ने दर्जनों गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री के साथ गमछा का वितरण किया। इसी प्रकार समाजसेवी अरविंद जायसवाल ने क्षेत्र के धरवार कला, कटया लहंग, राजापुर कला, जगदीशपुर उरहां आदि गांव में गरीबों में राशन सामग्री बांटी। धर्मेंद्र यादव ने क्षेत्र के शाहबाजपुर, कुतुबपुर, बिशुनपुर, सोनबरसा, सुकहा में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और बहादुरगंज में सपा नेता विशाल मद्धेशिया ने भी खाद्य सामग्री का वितरण किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं पूर्व मंत्री के पुत्र रितेश सिंह ने उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह की सहमति पर तहसील क्षेत्र की वनवासी बस्ती लहना, देवल, भदौरा, बकसड़ा आदि गांवों में लगभग 150 गरीब-असहायों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर अनिल यादव, कालिका यादव, अजीत गुप्ता, सुमित वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, गुड्डू यादव, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। खानपुर संवाददाता के अनुसार सिधौनता के समाजसेवी कमलेश यादव और शिव महाविद्यालय के प्रबंधक भूलन सिंह यादव ने अपने सहयोगियों के साथ पटना, गोपालपुर, औड़िहार, हथौड़ा, खरौना, कुसही, रायपुर, इशोपुर गांव में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार समाजसेवी धनंजय राय ने दो सौ जरूरतमंसदों में खाना के पैकेट का वितरण किया। इस कार्य में धर्मेंद्र नारायण राय, ग्राम प्रधान सियाड़ी कमलेश राय, निखिल राय, आयूष राय और मुकेश राय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed