फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lock down rain

लॉकडाउन और बारिश की कैद में रहा पूरा शहर

Sun, 19 Jul 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
lock down rain
गाजीपुर। सप्ताह में दो दिवसीय लॉकडाउन के क्रम में रविवार को भी सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना संक्रमण को लेकर एक तरफ चल रहे लॉकडाउन, तो दूसरी ओर मौसम के रूख में बरसात की फुहार ने शहर के लोगों को घरों में कैद करने के लिए मजबूर कर दिया। बरसात की वजह से शहर की सड़कों पर पुलिस की चेकिंग अभियान काफी प्रभावित रही। आलम यह था कि प्रमुख बाजार, चर्चित चौराहे और मुख्य सड़कों पर पुलिस की तैनाती न के बराबर रही। नगर में स्थित पुलिस पिकेट पर इक्का-दुक्का पुलिस कर्मी बरसात से बचने की जतन में जुटे रहे। बहुत जरूरी कामकाज वाले लोगों ने ही चार पहिया छोटे वाहन, बाइक से और पैदल यात्रा की। इस हफ्ते दूसरे दिन के लॉकडाउन की पड़ताल में पता चला कि कई प्रमुख चौराहों से पुलिस लापता रही। सुबह के समय मिश्र बाजार में वाहनों की सघन तलाशी की गई। लेकिन बारिश की शुरूआत के साथ ही पुलिस कर्मी वापस लौट गए। महुआबाग, मिश्र बाजार चौराहा, विशेश्ररगंज तिराहा पर सन्नाटा पसरा रहा। जिलाधिकारी और एसपी कार्यालय से सटे नवापुरा हॉटस्पाट इलाके में भी ढील रहा। अधिकारियों के कार्यालयों पर पुलिस की तैनाती तो रही, लेकिन बरसात से बचने की जुगत में पुलिस बल के जवान दिनभर वाहनों में दुबके रहे। इस बीच इक्का-दुक्का लोगों ने बाइक और छोटे वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। इधर लॉकडाउन और बरसात की वजह से एसपी और डीएम कार्यालय परिसर में दिनभर सन्नाटे का माहौल रहा। शहर के कुछ इलाकों में लॉकडाउन और बरसात का भी कुछ खास असर नहीं दिखा। लंका, लंका चुंगी, तुलसीनगर आदि इलाकों में सड़क किनारे फलों के कई ठेले और सब्जियों के दुकान सड़कों के किनारे लगाए गए। इसबीच इन मार्गों से वाहनों का आवागमन भी दिनभर जारी रहा। एक तरफ शहर के कई बाजार, चौराहों से पुलिस लापता दिखी, तो दूसरी ओर शहर के कुछ इलाकों में पुलिस के लिए बरसात का होना भी उनके कर्त्तव्य निर्वहन की राह में कोई खास अड़चन नहीं बना। रौजा और लंका बस स्टैंड पर मुट्ठी भर सिपाहियों ने कुछ इसी अंदाज में दिनभर अपनी -अपनी सेवा दी। बरसात के बाद भी वे दिनभर सड़क पर भींगते हुए वाहनों की जांच से पीछे नहीं हटे। पुलिस संख्या कम होने की वजह से कई वाहन चालक बार-बार रोकने के बाद भी पुलिस के इशारे पर नहीं रूके और वे तेज रफ्तार में मौके से चंपत हो जाने में सफल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मिश्र बाजार में ताबड़तोड़ कोविड-19 से पीड़ित कई मरीजों के पाए जाने की सूचना के बाद इलाके से लोगों का अब पलायन भी होने लगा है। इसी तरह के कई परिवारों को बरसात में भींगकर अपने घरेलू साजो-सामान समेत पलायन करते देखा गया। शहर की हृदय स्थली महुआबाग में हाटस्पाट खत्म होने के बाद भी लाकडाउन के दूसर दिन खामोशी बनी रही। पूरा इलाका सन्नाटे में तब्दील रहा। यहां दुकानें बंद रहीं और माहौल बिल्कुल शांत रहा। सड़कें भी वीरान देखी गईं। इसी बीच इक्का-दुक्का वाहन चालकों को इलाके की सड़कों से सफर करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed