{"_id":"5f1af17f791747310d7ec9d9","slug":"live-coronavirus-update-news-ghazipur-26-corona-including-three-health-workers-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Coronavirus Update News Ghazipur : तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 कोरोना संक्रमित, 40 स्वस्थ होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Coronavirus Update News Ghazipur : तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 कोरोना संक्रमित, 40 स्वस्थ होकर घर लौटे
Fri, 24 Jul 2020 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:06 PM IST
सार
- शहर में छठवें दिन भी 15 मरीज मिले, हड़कंप
- 242 संदिग्धों का वाराणसी जांच के लिए भेजा गया स्वैब
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में छठवें दिन भी 15 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 40 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 पहुंच गई है। इनमें से स्वस्थ हुए 509 और आठ की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 183 पहुंच गया है।
विज्ञापन
सभी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। साथ ही शुक्रवार को 242 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों के लगातार कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। शहर में छठवें दिन भी बड़ी संख्या में मरीज मिलने से शहर वासियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
नगर के कोष मुहल्ला में 14, लंका के नौकापुर एक, करंडा के मैनपुरी के एक, मुहम्मदाबाद के बालापुर एक, जमानियां पीएचसी के तीन, रेवतीपुर के कालूपुर के एक, मनिहारी के भवानीपुर दो और नंदगंज के देवकली में एक कोरोना संक्रमित मिला। अब मेडिकल टीम संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन