फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lightning fell on youths who went to visit the farm, one died

खेत घूमने गए युवकों पर गिरी बिजली, एक की मौत

Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell on youths who went to visit the farm, one died
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सूरवत गांव में बृहस्पतिवार को गिरी बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक युवक बुआ के घर पर रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मिर्ची गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय (22) बुआ सुमन पांडेय और फूफा रविंद्र नाथ पांडेय के घर सूरवत गांव में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर हुई बरसात से उत्साहित मृत्युंजय पांडेय सूरवत गांव निवासी अपने मित्र अंकित पांडेय के साथ गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित नहर किनारे खेत में घूमने चला गया। दोपहर करीब 12.30 बजे बरसात हो रही थी। उसी समय बिजली चमकी। और दोनों युवक खेत में गिर गए। इधर आस-पास के खेतों में काम करने वाले दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि मृत्युंजय पांडेय एवं अंकित पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए थे। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख दोनों युवकों को मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों युवकों को मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत्युंजय पांडेय को मृत घोषित कर दिया और अंकित पांडेय को गंभीर अवस्था में भर्ती कर लिया। मृतक मृत्युंजय पांडेय के पिता बृजभूषण पांडेय राजस्थान में प्राइवेट काम करते हैं। घटना की जानकारी मृतक के पिता को दी गई। शुक्रवार को इनके आने के बाद परिजन निर्णय लेंगे कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए या अंतिम संस्कार कर दिया जाए। मृतक मृत्युंजय पांडेय के फूफा रविंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि यह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एकमात्र बहन है। इस घटना के बाद बुआ सुमन पांडेय रोते- रोते बेहोश हो जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed