फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   life imprisonment for the murderer

Ghazipur News: हत्यारोपी को आजीवन कारावास

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment for the murderer
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय कुमार यादव की अदालत ने सोमवार को गहमर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित बरेजी निवासी भारत यादव हत्याकांड के मामले में आरोपी कृष्णा राजभर उर्फ राधे किशुन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि से 80 प्रतिशत राशि मृतक की माता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार, गहमर कोतवाली क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी राजेश सिंह यादव ने 12 नवंबर 2011 को तहरीर दी थी कि 11 नंवबर की रात को भाई भरत यादव सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। सुबह जब बहुत देर तक नहीं लौटे तब वह तलाश करने के लिए खेत के तरफ गए तो देखा कि रास्ते में उनका शव नहर में फेंक गया था। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। विवेचना में कृष्णा राजभर उर्फ राधे किशुन का नाम प्रकाश में आया और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने नौ गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष कि बहस सुनने के बाद पिछले सप्ताह न्यायालय ने आरोपी को दोष सिद्ध करार दिया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed