फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpal suspended for negligence in flood relief operations.

Ghazipur News: बाढ़ राहत में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for negligence in flood relief operations.
बाढ़ के बीच राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही बरतना लेखपाल देशदीपक को भारी पड़ गया। तहसीलदार सेवराई की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम गजराज सिंह यादव ने साधोपुर उर्फ रामपुर के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार दिलदारनगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

लेखपाल पर बिना पूर्व सूचना कार्यक्षेत्र और मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, बाढ़ प्रभावित लोगों के सर्वेक्षण और राहत-बचाव कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री और एग्री स्टेट से संबंधित कार्यों में भी बार-बार निर्देश के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed