फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpal Recruitment Exam Today: 21 Centers Set Up for 8,760 Candidates

Ghazipur News: लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 8760 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए 21 केंद्र

Thu, 21 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Recruitment Exam Today: 21 Centers Set Up for 8,760 Candidates
लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में बोलते प्राचार्य डॉ.
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया है। इसमें 8760 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 21 केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में होने वाली इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही इतनी ही संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसमें कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक राजकीय महाविद्यालय, दो राजकीय इंटर कॉलेज, दो अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय तथा शेष 16 केंद्र अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज बनाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही इस परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) वेद चौहान ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई। कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर कुल 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

केंद्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीके राय ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे तक उन्हें अपने आवंटित परीक्षा कक्ष में पहुंच जाना होगा। परिसर में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. रामधारी राम ने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी तकनीकी बारीकियां समझाईं। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले हर अभ्यर्थी की बायोमैट्रिक उपस्थिति और आइरिस स्कैनिंग अनिवार्य है। इसलिए प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र का मिलान गहनता से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed