फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpal met Kotwal, demand for arrest

कोतवाल से मिले लेखपाल, की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal met Kotwal, demand for arrest
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मुहल्ला स्थित बब्बनपुर मौजा में एक मूर्ति रखने को लेकर बीते 13 अक्तूबर को हुए विवाद में लेखपाल के साथ हुई मारपीट के मामले में सोमवार को लेखपालों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाल से मिला। इस पर कोतवाल ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चितरंजन चौहान ने कहा कि लेखपाल के साथ कुछ अराजकतत्वों द्वारा मारपीट किया जाना कहीं से उचित नहीं है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज किशोर ने कहा कि अगर लेखपाल के साथ अभद्रता की जाएगी तो क्षेत्र में काम करना असंभव है। किसी को कोई परेशानी है तो अधिकारी कर्मचारी से शिकायत कर समस्या का समाधान करा सकता है, लेकिन सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करना उचित नहीं है। तहसील अध्यक्ष रामराज राम सहित अन्य मौजूद प्रतिनिधि मंडल ने एक स्वर में कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं होगी तो सभी कार्य को बंद कर 28 से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्व कर्मियों में घटना को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। इस पर कोतवाल संपूर्णानंद राय ने कहा कि दो दिन के अंदर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री लालचंद राम कोषाध्यक्ष लालजी चौहान उपमंत्री संदीप तहसील अध्यक्ष रामराज राम विनीत सिंह विजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed