फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laxmi Ganesh idol made of electric lamps for Diwali further slowed the pace of chalk

िबजली के दीयों के आगे धीमी पड़ी चाक की रफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Laxmi Ganesh idol made of electric lamps for Diwali further slowed the pace of chalk
दीपावली को लेकर जहां खुशियां हिलोरे मार रही है, वहीं कुम्हार समाज अपने पुश्तैनी धंधे को लेकर उदास है। उन्हें आशंका है कि यदि हर वर्ष की तरह इस बार भी इन माटी के दीयों की पूछ नहीं हुई तो लागत डूब जाएगी और पसीना भी व्यर्थ में चला जाएगा। बाजार में माटी के दीयों की दूकान लगाने वाले कुम्हार और उनकी घरों की महिलाओं में कुछ इसी तरह की ही बेबसी दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन


वजह बाजार में चाइनीज इलेक्ट्रानिक दीयों, स्टील के दीए और चीनी मिट्टी की मूर्तियों के छा जाने के बाद माटी के दीयों और मूर्तियों की मांग कम हो गई है। कुम्हार सहीं मिट्टी नहीं मिल पाने के कारण मूर्तियों को नहीं तैयार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


एक जमाना वह भी था, जब कुम्हार की ओर से चाक पर घड़ा या कुल्हड़ गढ़ते समय जैसे ही लोगों की नजरें उन पड़ती थीं, कुछ देर लोग कुम्हार की उंगलियों की हरकतों को निहारने लगते थे, लेकिन अब प्लास्टिक के वस्तुओं और चाइनीज दीयों के बढ़ते प्रचलन के चलते चाक की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नाममात्र के ही कुम्हार काफी परेशानियों के बीच मिट्टी की व्यवस्था कर मिट्टी का दीया, घड़ा, गुल्लक, कुल्हड़ आदि बना रहे हैं। प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियों के बाजार में आ जाने से अब मिट्टी के खिलौनों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बनाने से भी कुम्हार समाज के लोगों का मोह भंग होने लगा है।

 दो दशक पहले कुम्हारों के     चाक का यह आलम था कि सुबह से लेकर शाम तक यह पूरी रफ्तार से चलते थे, लेकिन प्लास्टिक के  सामानों के बढ़ते प्रचलन की वजह से अब चाक की रफ्तार काफी धीमी   पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed