{"_id":"6aa19fcfdcae3bc6cf0cd6a6","slug":"lawyers-did-not-work-in-support-of-their-demands-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159840-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मांगों के लिए वकीलों ने नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मांगों के लिए वकीलों ने नहीं किया काम
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों की बैठक बार भवन पर बुधवार को हुई। इसमें अधिवक्ता कल्याण निधि में बढ़ोत्तरी, तहसील परिसर अधिवक्ताओं के बैठने और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने बताया कि तहसील परिसर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता कल्याण निधि में वृद्धि किये जाने, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने और शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव की प्रति भेजी जाएगी, जिससे तहसील परिसर में व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
बैठक में पारित दूसरे प्रस्ताव के तहत उक्त समस्याओं के विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने सांकेतिक रूप से न्यायालयों के न्यायिक कार्यों में सहयोग न करने का निर्णय लिया। बैठक में चंद्रप्रकाश राय, काशीनाथ यादव, मंगला यादव, विरेंद्र सिंह, जयराम तिवारी, गोपाल गुप्ता, शुभम राय, हरिनाथ गुप्ता, जयनारायण यादव, रमायन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुशील कुमार राय एवं संचालन जयराम तिवारी ने किया।