फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   land again Sunken in Ghazipur, the boundary of the house fell

गाजीपुर में फिर धंसी जमीन, मकान की चहारदीवारी गिरी

Sun, 24 Jan 2021 12:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
land again Sunken in Ghazipur, the boundary of the house fell
गांव में धंसी जमीन। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले  के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में शुक्रवार रात जमीन फिर धंसी जिससे शारदा देवी के मकान की चहारदीवारी गिर गई। गांव में एक पखवाड़े से जमीनों के धंसने एवं मकानों के फटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात को जमीन धंसने से गड्ढे का आकार कुएं जैसा हो गया है। एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि पीड़ितों के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है, शीघ्र ही उन्हें आवंटन पत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन


विकासखंड के शेखनपुर गांव में जमीन धंसने की वजह से बेघर हुए परिवारों के सामने अब आशियाने की चिंता है। जमीन धंसने से गांव के राजकुमार पासी, शारदा देवी, तारा देवी, संतोष पासी, भरत पासी, राम लाल गौड़ के साथ रामदास राजभर बेघर हो गए हैं। इनके घर चारों तरफ से फट चुके हैं। तहसील प्रशासन ने सभी बेघर लोगों को पास के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कराया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने उनके नए ठिकाने के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि शेखनपुर गांव में जमीन की तलाश पूरी हो गई है। लेखपाल को निर्देश दिया गया है कि शीघ्र भूमि आवंटन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पत्र दे दिया जाए। पीड़ितों को आवंटित भूमि पर प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed