फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lack of awareness of the right to be seized

जागरूकता की कमी से छीने जा रहे अधिकार

Fri, 30 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lack of awareness of the right to be seized
वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी पद्मश्री तीस्ता सीतलवाड ने कहा कि आज लोकतंत्र की स्थापना प्रक्रिया में संविधान के ढांचे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जागरुकता की कमी के कारण हमारे संवैधानिक अधिकार हमसे छीने जा रहे हैं।
विज्ञापन


संविधान जागृति आंदोलन की ओर से सैयदबाड़ा स्थित एक पैलेस में गुरुवार को लोकतंत्र की मजबूती में हमारी भूमिका विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में डा. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदानों पर हमें गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन


अगर संविधान प्रदत्त अधिकारों के विरुद्ध कोई नीति बनती है तो सबको इसका विरोध करना होगा। समाजसेविका सुश्री मुनीजा खान ने एक अच्छे नागरिक के कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गांधी के विचारों पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने पदमश्री सीतलवाड के हौसलों भरे सफर के बारे में लोगों से परिचित कराते हुए उन्हें इस मुहिम के लिए बधाई दी।

 पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री ने संविधान जागृति मुहिम में युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा नागर समाज संगठन ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी ने सेमिनार के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि

यह सेमिनार नागरिकों को एक अच्छे नागरिक होने के एहसास दिलाने की एक पहल है। सेमिनार में सामाजिक संतुलन तथा लोकतंत्र की रक्षा विषयक किताब हौसला नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।


इस अवसर पर सीताराम पांडेय, शफीक अहमद, मो. रसीद, ब्रजभूषण सिंह, शमीउल्लाह, वसीम अब्बासी,   रमेश यादव, अर्सी फातिमा, फरहीन  अब्बासी, मनोज तिवारी,   जवाहरलाल, वहीद चौधरी, चौहीद अब्बासी उपस्थित थे।  

कार्यक्रम का संचालन  मौलाना नज्मुस्साकिब अब्बासी और मौलाना नईमुद्दीन गाजीपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed