फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   La muerte del agricultor en condiciones desconocidas.

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 09 Jul 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
La muerte del agricultor en condiciones desconocidas.
किसान की अबूझ हाल में मौत
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में बुधवार की शाम रोपाई करने के लिए धान की बीज उखाड़ रहे एक किसान की अचानक गिरकर मौत हो गई। घटना से घर में मातम छा गया। लोगों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी संजय यादव (40) शाम करीब सात बजे धान की रोपाई करने के लिए पुत्री गरिमा के साथ धान का बीज उखाड़ रहे थे। इसी बीच अचानक चक्कर खाकर खेत में ही गिर पड़े। पिता को अचेत देख पुत्री शोर मचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य उसे उठाकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पत्नी गुड्डी, गौरी, गरिमा और एक पुत्र दीपक के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वह खेती के अलावा सिधौना बाजार में दूध की सप्लाई भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed