फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kurra won the title after winning 5-4 in the penalty shootout

Ghazipur News: पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से जीत दर्ज कर कुर्रा ने जीता खिताब

Tue, 24 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kurra won the title after winning 5-4 in the penalty shootout
उतरौली गांव में कुर्रा की टीम को विजेता ट्रॉफी देते जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह। स्रोत- आयोजक
रेवतीपुर। नेहरू स्पोर्टिंग क्लब उतरौली की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को कुर्रा और महेन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। पेनाल्टी शूट आउट में कुर्रा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेन को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद रेफरी ने पेनाल्टी शूट आउट का निर्णय लिया। इसमें कुर्रा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महेन को 5-4 से पराजित कर बाजी मार ली। फाइनल के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि यही समय है जब वह अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। इस मौके पर राजनारायन सिंह, प्रेमशंकर सिंह, गुड्डू पांडेय, रघुराज प्रताप सिंह, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed