{"_id":"5edbc3da8ebc3e908a71887b","slug":"kurki-against-acqused-house-ghazipur-news-vns5287214181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
सुहवल। यूपीपीएससी पेपर लीक मामलें में वांछित फरार आरोपी एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के भगीरथपुर निवासी प्रभु दयाल यादव के घर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की नाममात्र के सामानों को लिखा-पढ़ी के बाद पड़ोसी को सुर्पूद कर दिया।
क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में आरोपी के घर वाराणसी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष के द्वारा निर्गत कुर्की की नोटिस लेकर शुक्रवार की देर शाम को वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना के उपनिरीक्षक संतोष यादव स्थानीय थाना के उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस के देख गांववासी किसी घटना की आशंका को लेकर सहम गए। वहां लोगों की भीड़ लग गई। कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद वाराणसी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को कुछ ही समय में पूरी किया।
साइकिल, थाली, चम्मच, बिस्तर सहित कुल दस समानों की कुर्की की, जिसकी बजारू कीमत करीब मात्र 240 रूपये आंकी गई। लिखा-पढ़ी के उपरांत पुलिस ने कुर्की किए गए सामानों को आरोपी के पड़ोसी को सूपुर्द कर दिया। इस संबंध में वाराणसी चोलापुर थाने के उपनिरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि 2018 में प्रदेश भर में यूपीपीएससी की परीक्षा से पहले ही पर्चा आउट हो गया था। प्रभु दयाल यादव यादव भी आरोपी है, जो फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई पूरी कर कुर्क किए गए समानों को लिखा-पढ़ी के बाद पड़ोस के युवक को सुपुर्द कर दिया गया है।