फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kovid

अब एलटू अस्पताल बनाने की कवायद

Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
kovid
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में जहां संक्रमितों को भर्ती कर उपचार के लिए 30 बेड सुरक्षित किया गया है। वहीं आइसीयू वार्ड में दस बेड सुरक्षित है। जबकि सहेड़ी स्थित शम्मे-ए-गौसिया आयुर्वेदिक अस्पताल में 100 बेड सुरक्षित कर एलटू अटैच अस्पताल बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। गैर प्रांतों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर जहां डीपीआरओ की ओर से 1237 ग्राम पंचायतों के लिए निगरानी समिति तैनात की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से 25 टीम बनाकर मॉनिटरिंग कराई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम रोजाना 50-50 घरों में सर्दी, जुकाम एवं बुखार से पीड़ित लोगों का आंकड़ा तैयार कर रही है। जिससे उनके स्वैब की जांच कर उपचार दिया जा सके। वहीं, रैपिड रिस्पांस टीम में होम आइसोलेट संक्रमितों का सुबह-शाम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। उनकी दी गई रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मुंबई, दिल्ली, केरल एवं पंजाब से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रहा है। ऐसे लोगों को गांव से बाहर किसी विद्यालय में क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। संक्रमित पाए जाने पर मरीज को होम आइसोलेट करने के साथ मानीटरिंग भी की जाएगी। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों के उपचार के लिए 100 बेड सुरक्षित करने के लिए एलटू अटैच अस्पताल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है, जिससे मरीजों को भर्ती करके उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed