फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kotwali police team returned with the receipt of deposited weapons

जमा शस्त्र की रसीद लेकर लौटी कोतवाली पुलिस टीम

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police team returned with the receipt of deposited weapons
नगर कोतवाली की पुलिस टीम लखनऊ से जमा शस्त्र (पिस्टल) की रसीद लेकर लौट आई। डीएम से अनुमति लेने के बाद एक पुन: शस्त्र को कब्जे में लेने के लिए टीम रवाना होगी। इसकी भी प्रक्रिया कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 27 जुलाई को आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। शस्त्र एवं लाइसेंस को थाने में जमा करने के लिए नगर कोतवाली की तीन सदस्यीय टीम रवाना की गई थी। वहां पता चला कि मुख्तार पत्नी आफसा अंसारी कोलकाता गई हुई है। वहां उनका कोई रिश्तेदार बीमार हैं। उनके अधिवक्ता ने टीम को बताया कि वर्ष 2019 में ही उन्होंने दुकान पर शस्त्र जमा करा दिया था।
विज्ञापन

उनके अधिवक्ता द्वारा उसकी रशीद टीम को सुपुर्द कर दी गई। टीम रसीद लेकर जनपद वापस आ गई है। रशीद को डीएम के पास प्रस्तुत करने के साथ ही शस्त्र को कब्जे में लेने के लिए अनुमति ली जाएगी। डीएम द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही टीम पुन: लखनऊ रवाना होगी और दुकान से शस्त्र को कब्जे में लेकर कोतवाली आने के बाद मालखाने में जमा कराने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed