फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kishore goes missing from home for Ramlila ground

घर से रामलीला मैदान के लिए निकला किशोर लापता

Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kishore goes missing from home for Ramlila ground
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र का काजी टोला निवासी एक किशोर मंगलवार की शाम तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान से लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से किशोर की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

इलाके के काजी टोला निवासी कमाल अहमद का पुत्र तफसौर अहमद (14) मंगलवार की दोपहर घर से यह कहकर निकला कि तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में जा रहा था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग चिंतित होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचे, लेकिन वहां किशोर नहीं था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से बुधवार की शाम किशोर की मां शमीमा बेगम ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। किशोर के गायब होने से परिजन परेशान है। किसी अनहोनी की आशंका से बिलख रहे हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed