फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kishore dies due to Bolero attack

बोलेरो के धक्के से किशोर की मौत

Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kishore dies due to Bolero attack
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में शनिवार की शाम बोलेरो पीछे करते समय उसकी चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में किशोर के नाना ने बोलेरो चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला के चिरैयाकोट निवासी शफीक अंसारी का पुत्र जीशान अंसारी (11) अपनी मां तरन्नुम के साथ ननिहाल मकदूमपुर में रहता था। वह ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था। वह शाम के घर के पास ही चकरोड पर खेल रहा था। इसी बीच गांव का राकेश गुप्ता अपनी बोलेरो गाड़ी कही ले जाने के लिए पीछे कर रहा था। पीछे करते समय वह किशोर को देख नही सका और बोलेरो से धक्का लग गया। धक्का लगने की जानकारी होते ही वह घबराहट में गाड़ी को आगे बढ़ाने के चक्कर में पीछे कर दिया। इससे बोलेरो का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिवार के साथ बच्चे को अपनी गाड़ी में लादकर सैदपुर अस्पताल ले जा रहा था। बताते हैं कि बीच रास्ते में उसकी गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद वह एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रामबहादुर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। इस मामले में किशोर के नाना मोहर्रम ने चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed