{"_id":"5ee25f958ebc3e42b14e9934","slug":"kingpin-arested-of-d-25-gang-ghazipur-news-vns5296293130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-25 गैंग का सरगना पुलिस के फंदे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-25 गैंग का सरगना पुलिस के फंदे में
विज्ञापन
नंदगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर ।
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पहाड़पुर चौराहा के पास से डी 25 गैंग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का अलग-अलग धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि थाना प्रभारी निरीक्षक को बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डी-25 गैंग गिरोह का सरगना पहाड़पुर चौराहा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और चौराहे पर खड़े बदमाश की घेराबंदी कर धर दबोचा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश रसूलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव उर्फ छोटू डी 25 गैंग गिरोह का सरगना है। यह अपने साथियों के साथ लूट, हत्या सहित अन्य वारदातों को अंजाम देता था। इस गैंग के ऊपर जनपद में कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जनपद के अलावा आजमगढ़ और जौनपुर में भी इस गैंग पर लूट व अन्य घटनाओं में मुकदमा दर्ज है। सम्मनपुर गांव निवासी आफताब अहमद द्वारा दी गई तहरीर में हत्या के प्रयास में भी इसके ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमा के अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। वे भी जल्द पुलिस के फंदे में होंगे।