{"_id":"62f7acfb93d52c4ace085ad1","slug":"kilns-will-remain-closed-this-year-in-protest-against-gst-ghazipur-news-vns668997642","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में भट्ठे इस वर्ष रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में भट्ठे इस वर्ष रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट निर्माता समिति की बैठक शनिवार को लंका स्थित एक होटल में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेर्श इंट निर्माता समिति के चेयरमैन रतन श्रीवास्तव ने बताया कि ईंट भट्ठों पर जीएसटी में एक से छह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जो छह सौ प्रतिशत है आईटीसी लेने पर पांच से 12 प्रतिशत कर दी गई है। ऐसे में 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी इस व्यवसाय के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड के कारण यह व्यवसाय कर पाना घाटे का सौदा था। इस दौरान कोयले के रेट में दो गुना बढ़ोतरी हो गई है। जिससे व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आल इडिंया ब्रिक्स टाइल्स एवं उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के आह्वान पर वर्ष 2022-23 के सीजन में ईंट भट्ठे पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। भट्ठों पर कोयला नहीं गिराया जाएगा। मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जाएगी।
वहीं, संगठन के अध्यक्ष रजंनीकांत राय ने कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं भट्ठा स्वामियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। महामंत्री लल्लन सिंह ने प्रदेश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने को कहा। इस मौके पर चंदौली के ओपी सिंह, संतोष तिवारी, बल्लू राय, श्यामनरायन सिंह, मुन्ना यादव, सुधीर राय, दीपचंद कुश्वाहा, विनोद व लल्लन सिंह ने किया।