फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kidnapping case against SP candidate's son

सपा प्रत्याशी के पुत्र पर अपहरण का मुकदमा

Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping case against SP candidate's son
सदर ब्लाक प्रमुख चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मत को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी जोड़तोड़ कर रहे हैं। ऐसे मे प्रस्तावक बनाने के नाम पर अपहरण तक करने का खेल शुरू हो चुका है। कुछ इसी तरह का आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख की सपा महिला प्रत्याशी के पुत्र पर एक बीडीसी महिला के भाई ने शुक्रवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य को बरामद करने के लिए दबिश दे रही, लेकिन सफलता नहीं मिली है। जैतपुरा प्रथम वार्ड नंबर 68 की बीडीसी विंदा देवी के भाई रामप्यारे ने पुलिस को बताया कि सदर ब्लाक प्रमुख की महिला सपा प्रत्याशी मोहरा देवी के पुत्र अक्षतराज प्रजापति बहन को प्रस्ताव के लिए आठ जुलाई को अपने साथ ले गए थे। दो दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंची है। उसका कहना है कि प्रत्याशी के पुत्र ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला बीडीसी के भाई की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed