फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kho-Kho: Nehru Stadium emerges winner after defeating BSD Public School.

खो खो : बीएसडी पब्लिक स्कूल को हराकर नेहरू स्टेडियम बना विजेता

Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho: Nehru Stadium emerges winner after defeating BSD Public School.
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जूनियर वर्ग के बालिकाओं की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में नेहरू
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को जूनियर वर्ग की बालिकाओं की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में हुई कांटे की टक्कर में नेहरू स्टेडियम ने जीत दर्जकर की। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि इसमें जिले की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम (ए) और नेहरू स्टेडियम (बी) के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम (ए) की टीम ने 4-0 से जीत दर्जकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर और मां भगवती पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के बीच खेला गया। इसमें बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 6-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम (ए) और बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम (ए) ने कांटे की टक्कर में 6-4 से जीत दर्ज की। इसमें निर्णायक की भूमिका में प्रमोद यादव, शिवानी राय, नैनिका राय, मनोज कुमार, राजेश कुमार और सुनील सिंह थे। अंत में प्रतियोगिता की विजेता नेहरू स्टेडियम (ए) और उपविजेता बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के टीम की खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके पूर्व सदर एसडीएम विनोद जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। इस मौके पर खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, लालबहादुर यादव, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed