फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Khajirpur village seal, sanitization started

खिजिरपुर गांव सील, सैनिटाइजेशन शुरु

Sun, 10 May 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Khajirpur village seal, sanitization started
गाजीपुर। जिले के खिजिरपुर गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब यहां प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार को पूरे गांव को सील किया गया। अब यहां न तो कोई घर से बाहर जाएगा और न ही कोई इस गांव में प्रवेश कर सकेगा। मुख्य सड़क से लेकर गांव तक में कुल सात स्थानों पर बैरियर लगाया गया है और पुलिस की तैनाती की गई है। सुबह पुलिस ने माइक से लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी। इधर गांव को सैनिटाइज करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां लोगों की जरूरत के सामानों को पहुंचाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिले के अन्य पांच हाट स्पाट में भी सख्ती की गई।
विज्ञापन

शनिवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में मुंबई से मोटरसाइकिल से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सीएमओ डा. जीसी मौर्या सहित कई आला अधिकारी गांव में पहुंचे तथा उस युवक को इलाज के लिए वाराणसी भिजवाया। इसके बाद इस गांव को सील करने, सैनिटाइज कराने के साथ ही घर-घर स्क्रीनिंग के बाबत निर्देश दिया। रविवार की सुबह ही गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है, जिससे यहां के लोगों में कोरोना का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गांव में सफाईकर्मी सैनिटाइजेशन के काम में लग गए। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बना दी गई है तथा जल्द ही सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इधर शहर में बनाए गए तीन हाट स्पाट एरिया में भी सख्ती कम नहीं की गई। मिश्रबाजार, महुआबाग, ददरीघाट चौराहा, सहकारी कालोनी मार्ग आदि स्थानों पर लगाए गए बैरियरों पर पुलिस तैनात रही। इन सभी इलाकों में सख्ती की जा रही है। शहर के महुआबाग, नखास चौराहा, मछलीबाजार, टाउनहाल, बरबरहना आदि इलाकों तथा दिलदारनगर के मरकजी मस्जिद, चिउटहां आदि इलाके सील हैं। महुआबाग स्थित मस्जिद, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, पुलिस चौकी, जलकल विभाग मार्ग, सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी बैरेक, आरपीएफ बैरेक के साथ बस स्टैंड मार्ग को कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया। दिलदारनगर: हाट स्पाट बनाए गए एरिया में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। मरकजी मस्जिद, जामा मस्जिद तथा मदीना मस्जिद, अरंगी गांव के मरकज मस्जिद के एरिया के लोग घरों में ही कैद रहे। कुल 17 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जहां से किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed