फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Keep thoughts in two and a half hours, get 50 thousand reward

ढाई आखर में रखें विचार, इनाम पाएं 50 हजार

Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Keep thoughts in two and a half hours, get 50 thousand reward
आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देश की युवा पीढ़ी के मन में अक्सर यह ख्याल आता है कि वर्ष 2047 में हमारा भारत देश कैसा होगा। इसी के मद्देनजर भारतीय डाक विभाग की ओर से विजन फॉर इंडिया-2047 विषय पर ‘ढाई आखर’ राष्ट्रीय स्तर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि इसके लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेज डाक विभाग के साथ मिलकर अपने यहां पर आयोजन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। पहला वर्ग 18 वर्ष तक तथा दूसरा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का होगा। पत्र डाक विभाग की तरफ से जारी अंतर्देशीय पत्र अथवा लिफाफे में ही स्वीकार्य होगा, जिसमें क्रमश: 500 और 1000 शब्दों में अंग्रेजी, हिंदी अथवा स्थानीय भाषा में हाथ से पत्र लिखा जा सकता है।
विज्ञापन

पत्र में अपना पूरा नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और विद्यालय के नाम सहित पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी-221002 के पते पर 31 अक्तूबर तक भेजना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर विभिन्न चार श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें परिमंडलीय (राज्य) स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचीस हजार, दस हजार एवं पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में क्रमश: पचास हजार, पचीस हजार एवं दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कुल मिलाकर पूरे देश में 40 लाख 20 हजार रुपये के पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे। बताया कि इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए विभिन्न मंडलों के अधीक्षक और प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed