फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kavi Sammelan organized on Ashtami of Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर कवि सम्मेलन का आयोजन

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan organized on Ashtami of Shardiya Navratri
पचौरी गांव में हुए कवि सम्मेलन में कवियित्री नेहा राठौर को सम्मानित करते पूर्व मंत्री ओम प्रकाश ? - फोटो : GHAZIPUR
श्रीदुर्गा पूजा समिति पचौरी की ओर से शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करने के साथ समाज को संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम रजनीश उपाध्याय भोलू ने अपनी भोजपुरी कविता हमार अखाड़ा हमरे दंगल हमहिं करब मेजबानी, पुरुष सीट चल गईल त का मेहरी लड़ी प्रधानी... सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। कुमार प्रवीण ने भजनों का स्वर झंकृत होवे प्रात: काल अजानों में, अंबुज मिश्रा ने बात कहनी थी दिल की वो कह न सके, दर्द ऐसा मिला है जो सह न सके और फजीहत गहमरी ने पत्नी हो रणचंडी का छोटा ससुरा सार, मिले सास खूंखार ले हास्य कवि अवतार सुनाकर वाहवाही लूटी। यू ट्यूब की चर्चित गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर अपने चर्चित गीत एवं डंडा बनारसी ने अपनी रचना से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा हेमंत निर्भीक, मिथिलेश गहमरी की कविता पर खूब वाहवाही मिली। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सभी आमंत्रित कवियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह, रवि उपाध्याय, विजय नारायण उपाध्याय, ग्राम प्रधान विनय गुप्ता, विकास सिंह, सिंटू, जयहिंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed