फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karpuri Thakur struggled all his life against social evils.

Ghazipur News: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करते रहे कर्पूरी ठाकुर

Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karpuri Thakur struggled all his life against social evils.
कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती कार्यक्रम शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि वह जीवन भर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों एवं विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है, उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की चिंता नही है। पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए कोई योजना नहीं है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के साथ सौतैला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, मुन्नीलाल राजभर, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, अशोक कुमार बिंद, मन्नू सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कर्पूरी ठाकुर सेना के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed